मेलोडी स्टार्स और एस. पी. सिंह द्वारा गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_16.html?m=0
नागपुर। प्रदीप गौर के मेलोडी स्टार्स और एस. पी. सिंह की ओर से रविवार को संगीतमय कार्यक्रम 'जिंदगी तो बेवफा है' पेश किया गया।
हरहुन्नरी गायक, अभिनेता किशोर कुमार को उनके कुछ चुनिंदा गीतों के माध्यम से श्रद्धांजली की गयी।
इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप गौर थे , जबकि मंच संचालन के डायरेक्टर मेलोडी मेकर एस. पी. सिंह ने किया। इसमें नागपुर के प्रमुख कराओके गायकों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ऑस्कर कल्चरल सिंगिंग अकादमी के निदेशक पी. कुमार कुमार और वॉयस ऑफ किशोर कुमार अजय मलिक की विशेष उपस्थिति थी।
विजय गायधने, टी. के. बालकृष्णन, गुणवंत हर्षे, अजय मुखर्जी, प्रवरसेन मुडे, अतुल सोहनी और विजय कपाळे ने विभिन्न गीतों का प्रदर्शन किया।
गुणवंत हर्षे ने अजनबी तुम जाने गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दो और गाने गाए। प्रदीप गौर यांनी पलभर के लिये कोई हमे ,मेरे नयना सावन, बालकृष्ण ने ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत,
आज पहली मुलाकत जैसे चार गाने गाए। अतुल सोवनी ने ओ मांझी रे, बड़ी सुनी सुनी है, पल पल दिल के पास गाने परफॉर्म किये। अजय मुखर्जीने दीलबर मेरे, छूकर मेरे मन को , प्रवरसेन मुडे ने रोते हुए आते हैं सब जैसे गाने गाए, विजय कपले ने रूप तेरा मस्ताना जैसे गाने गाए।
विशेष आमंत्रण पं. कुमार और अजय मलिक ने अपनी सुरीली आवाजों से सभी का दिल जीत लिया। एस. पी. सिंह ने अपने अनूठे अंदाज में मंच का संचालन किया।
मनीष पाटिल ने कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म याराना के भोले ओ भोले गाने से की। अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा गाने से प्रवीण ने दोस्ती का धागा बुना तो सिद्धार्थ ने सुख के सब साथी गाने से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एड. भगवान लोनारे ने चाहुंगा मैं तुझे गीत गाया। गायकों ने सच मेरे यार है, मेरे दोस्त किस्सा ये, कोई जब राह न पाये, तेरे जैसा यार कहां जैसे गीतों का प्रदर्शन किया।
मनीष पाटिल ने जैसे ही दिल जलते है फूल खिलते है गाना शुरू किया उनके स्कूल के दोस्त स्नेहल शम्भरलेकर, प्रवीण साखरे और मुकेश वासनिक ने मंच पर प्रवेश किया और बाद में दोस्ती इस समारोह में रंग भर गये हुआ।
कार्यक्रम का समापन मनीष पाटिल और अशोक बागुल द्वारा प्रस्तुत गीत "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" के साथ हुआ।