सिंधी कौन्सिल ऑफ इंडिया नागपुर लेडीज चेप्टर का 'सावन तथा तीज मिलन'
नागपुर। सिंधी कौन्सिल ऑफ इंडिया नागपुर लेडीज चेप्टर के द्वारा संस्था के सालगिरह के उपलक्ष मे 'सावन तथा तीज मिलन' का कार्यक्रम 20 अगस्त, शुक्रवार को 'हेरिटेज लान' मे मनाया गया।
कार्यक्रम मे सिंधी कौन्सिल ऑफ इंडिया नागपुर लेडीज चेप्टर की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती शोभा भागीया, अध्यक्ष श्रीमती जया खत्री, उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मी कौरानी, महासचिव श्रीमती भारती आसुदानी, पेट्रन श्रीमती लक्ष्मी वाधवानी, पेट्रन श्रीमती सोनल लालवानी, पेट्रन श्रीमती रेश्मा रोहरा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिभा आसुदानी, श्रीमती स्वाती रुचन्दानी, श्रीमती अन्नू खत्री एवं श्रीमती नीतू पेशवनी, जनसंपर्क अधिकारी नीलम जयसिंघानी, श्रीमती अनिका खत्री, श्रीमती भूवी वाधवानी, श्रीमती जुही लालवानी, श्रीमती जुही भम्भानी व बहुत अधिक संख्या मे सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर झुलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन समस्त पदाधीकारीगण व वरिष्ठ सदस्या श्रीमती शशी नेभानी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे खामला के उभरते कलाकारो के द्वारा झुलेलाल चालिहा के उपलक्ष मे झुलेलाल जी की स्तुती मे नृत्य प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात झुले पर बैठकर सावन तथा तीज का त्योहार मनाया गया। 'रैम्प वाक' द्वारा सभी सदस्यो ने सिंधी भाषा मे
अपना अपना परिचय दिया तथा सिंधी बोली के महत्व को समझाते हुए युवा वर्ग को सिंधी बोली बोलने के लिये प्रोत्साहित किया।
उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मी कौरानी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिभा आसुदानी एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलम जयसिंघानी के द्वारा विविध खेलों का आयोजन किया गया व सबसे अंत मे 'होउसी' खेल के पश्चात लक्की कुपन द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्रीमती भारती आसुदानी द्वारा किया गया। संचालन के दौरान सिंधी सभ्यता का परिचय दिया व सिंधी बोली बोलने के लिये प्रेरित किया।
श्रीमती जुही लालवानी, जया पुरुस्वानी, पूनम पुरुस्वानी, कु. आभा आसुदानी, डॉ. गीता वर्मा, काजल आसुदानी, रश्मी गजरांनी, आयुषी टेकचंदानी, प्रियंका पंजवानी, निशा चावला, स्वाती रुचन्दानी, नीता धामेचा, अन्नू खत्री, मधु रूपानी, भूवी वाधवानी, माया वासवानी, आशा अमरनानी व जया खत्री को खेलों पुरुस्कार प्राप्त हुये। पेट्रन श्रीमती लक्ष्मी वाधवानी, पेट्रन श्रीमती सोनल लालवानी, पेट्रन श्रीमती रेश्मा रोहरा व सदस्य श्रीमती ज्योती मोटवानी के द्वारा पुरुस्कार प्रायोजित किये गये। आभार प्रदर्शन महासचिव श्रीमती भारती आसुदानी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को महिला सदस्यो द्वारा सराहा गया।

