Loading...

डॉ. रंगनाथन का जन्म दिवस राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया



नागपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन द्वारा भारत में पुस्तकालय विज्ञान के पितामह डॉ. एस.आर. रंगनाथन का 129 वां जन्म दिवस राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया गया। 

इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष टैगोर नेशनल फेलो प्रोफेसर पी. बी. मंगला को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया गया। 

उन्होंने भारत में पुस्तकालय व्यवसाय विकास एवं चुनौती पर बोलते हुए  पुस्तकालय विज्ञान को स्नातक स्तर पर जोडने एव मध्य प्रदेश में पुस्तकालय अधिनियम पारित करने को आवश्यक बताया साथ ही उन्होंने डॉ रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्र के प्रभावी उपयोग के लिए पुस्तकालयों मै रिक्त पद शीघ्र भरने का सुझाव दिया। 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष डॉ प्रभात पांडेय,  डॉ पी के त्रिपाठी, डाॅ संदीप पाठक, संतोष कुमार कोरी सहित 100 से अधिक लाइबरेएन उपस्थित थे।
अभिवादन 8808897099053722690
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list