Loading...

इंडिपॉप गानों के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे



नागपुर। यारो दोस्ती बडी, ओ यारा वे जैसे यारी दोस्‍ती के गीतों से सोनोरस म्‍युझिकल ग्रुप के गायकोंने  फ्रेंडशिप डे मनाया। 

मैत्री दिवस के मौके पर सोनोरस म्यूजिकल की ओरसे इंडिपॉप गानों की धमाल कार्यक्रम  'इंडिपोप नॉन फिल्मी सॉन्ग-पोर्ट 1' पेश किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रूपाली दास रॉय ने किया था और इसकी कल्पना आचल वालदे ने की थी। 

रूपाली दास रॉय के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किये गये इस कार्यक्रम का मंच संचालन अनंत कपाले ने दिप्‍ती पुरोहित, धनश्री भगत, नीतू केवलरमानी, योगेश बुटके, तुषार रंगारी, एम. आजाद और गिरीश बड़े या गायकों ने इस कदर प्यार है, तन्हा दिल, दीवाना तेरा, मैंने पायल है, परी हूं मैं, तू तू है वही, सैया, सारे सपने जैसे समधुर गीते प्रस्‍तुत कर कार्यक्रम में जान डाल दी। 

दिप्ति पुरोहित और एम. आजाद ने कार्यक्रम का समापन "कभी तो नजर मिलाओ" इस गीत के साथ किया । इस कार्यक्रम को फेसबुक दर्शकों ने खूब सराहा।
कला 660596719510764498
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list