Loading...

नागपुर में २४ घंटे तक जलापूर्ति नहीं होगी !


नागपुर। मनपा और ओसीडब्ल्यू ने संयुक्त रूप से गोरेवाड़ा स्थित पेंच - २ और पेंच - ३ जलशुद्धिकरण केंद्र से निकलने वाली मुख्य पाइप लाइन पर फ्लो मीटर लगाने का निर्णय लिया है। कच्चे पानी पर लगातार निगरानी और खराब वाल्व से बर्बाद होने वाले पानी को बचाने के लिए यह कार्य किया जाएगा। इस दौरान मरम्मत के लिए पेंच - २ और पेंच - ३ जलशुद्धिकरण केंद्र में २४ घंटे का शटडाउन लेने की घोषणा की गई है। 

यह शटडाउन मंगलवार २४ अगस्त को सुबह ८ बजे से बुधवार २५ अगस्त को सुबह ८ बजे तक रहेगा। मंगलवार को सुबह की जलापूर्ति भी नहीं होगी। इस दौरान लक्ष्मीनगर जोन, धरमपेठ जोन, गांधीबाग जोन, सतरंजीपुरा जोन का कुछ हिस्सा (बारियापुरा जलकुंभ), हनुमान नगर जोन (चिंचभवन जलकुंभ), मंगलवारी जोन (गिट्टीखदान जलकुंभ) स्थित २५ जलकुंभ क्षेत्रों को जलापूर्ति नहीं होगी। टैंकर से भी जलापूर्ति नहीं होने से नागरिकों को जल-भंडारण करने का आह्वान किया गया है।

पेंच - ३ के आउटलेट पर १००० मिमी व्यास की मुख्य पाइप लाइन पर कच्चे पानी की निगरानी के लिए फ्लो मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा। पेंच - ३ के आउटलेट पर १२०० मिमी व्यास की खराब वॉल्व बदलना। सेमिनरी हिल्स टंकी पर ५०० मिमी व्यास का वॉल्व बदलने का काम किया जाएगा।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

लक्ष्मीनगर जोन: लक्ष्मी नगर जलकुंभ, गायत्री नगर जलकुंभ, प्रताप नगर जलकुंभ, खामला जलकुंभ, टाकली सिम जलकुंभ और (जयताला व रमाबाई आंबेडकर नगर), त्रिमूर्ति नगर जलकुंभ।

गांधीबाग जोनः सीताबर्डी फोर्ट जलकुंभ, बोरियापुरा/खदान जलकुंभ, किला महाल जलकुंभ।

धरमपेठ जोनः राम नगर जलकुंभ- रामनगर जलकुंभ- २ रायफल लाइन, फुटाला लाइन, सेमिनरी हिल्स जलकुंभ, सेमिनरी हिल्स पुराना जलकुंभ, दाभा जलकुंभ, टेकड़ी वाड़ी जलकुंभ, फुटाला लाइन, सिविल लाइन, आईबीएम लाइन।

हनुमान जोन: चिंचभवन जलकुंभ से जलापूर्ति होने
वाले क्षेत्र।

सतरंजीपुरा जोनः बोरियापुरा जलकुंभ से जलापूर्ति होने वाले क्षेत्र।

मंगलवारी जोन: गिट्टीखदान जलकुंभ से जलापूर्ति होने वाले क्षेत्र।

समाचार 1972066537288479546
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list