झुलेलाल चालीसा महोत्सव का समापन
सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी ने की महामारी से मुक्ति की अरदास
नागपुर। इस वर्ष झूलेलाल चालीसा महोत्सव केंद्र सरकार व महाराष्ट्र शासन द्वारा दिए गए लॉक डाउन के निर्देशों के अनुसार देश में फैली हुई कोरोना महामारी के कारण स्थगित किया गया था. सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी के सतीश मिरानी से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में किसी भी प्रकार का कोई भी आयोजन नहीं किया गया.
सभी श्रद्धालु भक्तजनो से पूजा अर्चना अपने घरों में ही बहराना साहेब की पूजा व इष्टदेव भगवान झूलेलाल की पूजा विधिवत करने की प्रार्थना की गयी थी. फलस्वरूप भक्तों ने घरों में ही पूजन किया. मंदिर में महंत मोहनदास ठकुर के सानिध्य में सादगी से कीर्तन से इष्टदेव के पूजन का सिलसिला जारी रहा. आज समापन दिन पर संत ठकुर ने संस्था भगवान झूलेलाल से विश्व कल्याण एवं कोरोना महामारी से निदान की अरदास की.
रमेश जेसवानी, मेघराज मैनानी, कोडूमल धनराजानी, हरिराम नागपाल, संतोष कुमार आडवानी, मनोहर खुशालानी, सतीश मीरानी, मनोज मोरयानी, नंदकुमार हरचंदानी, सुनील जग्यासी, संजय धनराजानी, राम खुशालानी, श्रीचंद ओचानी, नंदलाल, शंकर हरदवानी, कमलेश धनवानी, नंदलाल वलेचा, नंदलाल झुरानी, लालचंद उदासी, सोनू मंघानी ट्रस्टियों, सेवाधारियों की मौजूदगी रही.
