टीजड़ी उत्सव पर्व पर निशुल्क मेहंदी शिविर का आयोजन
अखिल भारतीय सिंधी समाज का उपक्रम
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र में अखिल भारतीय सिंधी समाज (विदर्भ इकाई) द्वारा टीजड़ी पर्व पर आज त्योहारों के रंग रिश्तो के संग इस थीम पर निशुल्क मेहंदी शिविर आयोजित की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में बहनों बच्चियों व माताओं ने हाथों पर डिज़ाइनर मेहंदी लगवायी.
सिंधी समाज का टीजड़ी पावन पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी ने संबोधन करते हुए कहा कि महिलाओं का टीजड़ी पर्व श्रद्धा व उपवास का पर्व होता जिसमें सभी बहनें, बच्चियां व माताएं हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी की डिजाइन बनवाती हैं, इसलिए अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ इकाई की ओर से आज निशुल्क मेहंदी शिविर आयोजित की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में बहनों बच्चियों व माताओं ने इसका लाभ लिया.
साथ ही इस आयोजन में विशेष रूप उपस्थित जरीपटका पोलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक तृप्ति सोनवाने ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए टीजड़ी पर्व की बधाई दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल में प्रमुख रूप उपस्थित कु.भारती कुंगवानी, संध्या चंदवानी, गुंजन कोडवानी, रितिका जेठानी, डॉ जेनीका कुंगवानी, रोशनी मीरानी, पूनम जेठानी, श्वेता तारवानी, रेनू कुंगवानी, पूजा मोहनानी, अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदर लाल तारवाणी, उपाध्यक्ष चंद्रभान सेतिया, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी, वाधनदास तलरेजा, उपाध्यक्ष सुखदेव भागचंदानी,हरीश मूलचंदानी,
मुरली उदासी, महा सचिव रवि चदंवानी विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, कोषाध्यक्ष भागचंद केवलरामानी,अशोक केवलरामानी, राजा केवलरामनी, बिट्टू कुंगवानी, महेश कुकरेजा, साहिल शर्मा , सहसचिव श्रीचंद मोहनानी, देवानंद मोटवानी, राजेश केवलरामानी आदि ने अथक प्रयास किया। यह सभी कार्य अखिल भारतीय सिंधी समाज राष्ट्रीय संरक्षण वासु कलवानी व राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर नागरानी के मार्गदर्शन मे किये जा रहे हैं।

