समर्पण सेवा समिति ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को नमन
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_36.html?m=0
नागपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण सेवा समिति ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। समिति के नरेश जुम्मानी, मनोज अग्रवाल, हितेश जोशी ने उन्हें नमन किया। सर्वप्रथम हितेश जोशी ने उनके फोटो पर माल्यार्पण किया, मनोज अग्रवाल व नरेश जुम्मानी ने पुष्प अर्पण किया।
मा .अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद तीन बार संभाला। वे एक प्रखर कवि व वक्ता थे। मा. वाजपेयी जी का कहना था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। उनका पूरा विश्वास था कि मन हार करके मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैं।
वे कहते थे कि इंसान की पहचान उसके धन या पद से नहीं होती है, उसके मन से होती है। वे कहते थे कि मन की फकीरी पर तो कुबेर की संपदा भी रोती है।
इस अवसर पर समिति के सदस्य दिनेश मोतियानी, मनोज तिवारी, अजय टकामोरे, रोशन खण्डवानी,अशोक हाड़ा, अशोक सावरकर, मनोज सतीजा, तुलसी हरियाणी, प्रवीण जुम्मानी, किशोर भैया, राकेश बी अग्रवाल, आदि बड़ी संख्या में समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।