नन्हे मुन्नों ने किया ध्वजारोहण
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_31.html?m=0
नागपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर सक्करदरा व्यापारी संघ के तत्वावधान में झंडावंदन का आयोजन संस्था के सक्करदरा चौक स्थित कार्यालय परिसर पर किया गया.
विशेष रूप से इस वर्ष ध्वजारोहण दो छोटे बच्चों प्रिंस एवं दर्ष चौधरी ने किया. संस्था के संयोजक नरेंद्र सतीजा ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. कवि अनिल मालोकर ने सुंदर कविता पाठ किया. आभार राजू कावले ने माना.
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डा मनमोहन राठी,कार्याध्यक्ष सत्तारखान पठान, अध्यक्ष सतीश चौधरी, गणेश जैस्वाल, सुधाकर राऊत, प्रकाश हटवार आदि की उपस्थिति रही.