निर्भीकता के साथ पत्रकारिता आज की जरूरत : महेंद्रकुमार विकल
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_17.html?m=0
नागपुर। राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के लिये कार्यरत्त
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसियेशन का पत्रकारिता प्रशिक्षण बुद्धवार से पत्रकारिता के क्षेत्र मे रूची रखने वाले चार राज्यों से प्रशिक्षणार्थियों को आनलाईन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उद्धाटन सत्र मे भारत देश व विदेश से भी मुख्य अतिथि उपस्थित हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन कर शुभकामनाएं प्रेक्षित की। मुख्य अतिथि के रूप मे विश्व प्रसिद्ध चिंतक मोटिवेशनल श्रीमती श्रुति नादा पोदार जुड़ी जिन्होंने ब्रहम शब्द की विस्तार व्याख्या करते हुए सभी को प्रोत्साहित कर सौम्य और सरल स्वभाव संग सत्य राह पर आगे बढ़ने को कहा।
सफलता किस कदर जिंदगी से सीख के पाई जाती है ये भी बताया, अपने जीवन की सफलता के राज को सभी संग साझा किया। साथ ही जयंती शर्मा जो की रिटायर महिला विश्वविद्यालय की प्रिंसिपल रह चूकीं हैं, उन्होंने ने भी सफलता के बीज मंत्र को साझा कर सभी को शुभकामनाएं प्रेक्षित की।
प्रशिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार महेंद्र कुमार विकल ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्भीकता के साथ पत्रकारिता करने के टिप्स बताएं साथ ही उन्होंने कहा कि एक पत्रकारिता करने के लिए शब्दों को इस तरह से कहना है की सच्चाई किसी भी हालत में सबके सामने आए।
इस अवसर पर नेशनल जर्नल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह ने प्रथम दिवस पर ही महत्वपूर्ण बारिकियों पर व्याख्या कर पत्रकारिता क्या है ये समझाया।
सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों को अपनी कलम संग लिख भविष्य के लिये संचित किया।जो प्रशिक्षणार्थी पत्रकारिता की बारिकियों को सिखने के लिये नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जुड़े हैं।
कवियत्री वीना आडवानी "तन्वी" नागपुर महाराष्ट्र, आरती कुमार और वरुण कुमार बिहार, कर्निका करण मध्यप्रदेश, सचिंद्र शर्मा, आन्नद, अजित कुमार व अन्य सभी ने आज की कार्यशाला के उदघाटन समारोह मे बहुत सी पत्रकारिता की बारिकियों को सीख लाभ उठाया।