Loading...

झुंड झोपडपट्टी फुटबॉल टूर्नामेंट में कांजी हाउस टीम विजेता



नागपुर। शांतनु आर के निर्णायक गोल के दम पर कांजी हाउस की टीम ने कड़े मुकाबले में डिप्टी सिग्नल टीम को 1 - 0 से हराकर फाइनल में खिताब अपने नाम किया। 

क्रीड़ा विकास संस्था (स्लम सॉकर) फुटबॉल मैदान में खिताब की लड़ाई में 8 वें मिनट में शांतनु आर का गोल निर्णायक रहा। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुआ। डिप्टी सिग्नल टीम उपविजेता रही, जबकि खदान टीम तीसरे स्थान पर रही। 

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए शांतनु आर को 'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' का पुरस्कार दिया गया।
खिलाड़ियों को सुनील केदार (खेल मंत्री) की मौजूदगी में पुरस्कार दिए गए। 

प्रा विजय बरसे संस्थापक, क्रीड़ा विकास संस्था (स्लम सॉकर), प्रफुल्ल गुडधे पाटिल, पंकज गुरुजी, संदेश बोर्डे, कुंदन कस्बे, हाजी बशीर खान, तनवीर अहमद और विजय नंदे उपस्थित थे। 

आयोजक : उमेश देशमुख, पंकज पडोले, पंकज महाजन, साजिद जमाल, एहसान कमल, शिवानी प्रतियोगिता के लिए चौधरी, विकास मेश्राम, राजेश खडवाडे और होमकांत सुरंडसे ने कड़ी मेहनत की। विनर टीम कांजी हाउस - ऋषभ, मोहित, साहिल, शांतनु आर, शांतनु जी, उत्कर्ष वाघ, तिलक राज, यस बी.।

- टीम डिप्टी सिग्नल - अंसार अंसारी, आयस अंसारी, कैलाश, आर्यन, अरबाज, संतोष, अमित, फैजान अंसारी।

खेल 2217350796388607568
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list