गौरवान्वित है पंजाबी समाज : सतीजा
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_38.html
हरियाणा सरकार से सबक लें
नागपुर। अपने शानदार प्रदर्शन के साथ हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया.
गौरतलब है कि यह पहली बार ही हुआ है जबकि हमारे देश को एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक मिला है. साथ ही एथलेटिक्स में हमारा देश पहली बार 18 वें स्थान पर रहा.
राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सतीजा ने कहा है कि नीरज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से समूचा पंजाबी समाज गौरवान्वित है एवं देश में हर्ष व्याप्त है.
उल्लेखनीय है कि इस बार भी देश में 50 प्रतिशत ओलंपिक पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं.
सतीजा ने बताया कि खेलों के प्रदर्शन में हरियाणा का योगदान सर्वथा सराहनीय एवं अनुकरणीय है. हरियाणा में खेल नर्सरियां हैं एवं प्रशिक्षण के साथ प्रोत्साहन दिया जाता है.
इसके अलावा हरियाणा का खेल बजट भी अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक होता है प्रोत्साहन के मद्देनजर ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर 6 करोड़, रजत पर 4 करोड़ व कांस्य पर 2.50 करोड़ दिए जाते हैं.
इसके अलावा हरियाणा का खेल बजट भी अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक होता है प्रोत्साहन के मद्देनजर ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर 6 करोड़, रजत पर 4 करोड़ व कांस्य पर 2.50 करोड़ दिए जाते हैं.
अन्य राज्यों को हरियाणा से सबक लेकर समुचित प्रयास करने चाहिए. वक्त का तकाजा है केवल क्रिकेट के नशे में न डूबे रहें और सभी खेलों को प्रोत्साहन दें.
