विश्व सिंधी सेवा संगम ने मनाया विश्व पापड़ दिवस
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_387.html?m=0
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम ने आज पूरे देश मे सिंधी संस्कृति और सिंधी खान पान को बढ़ावा देने के लिए विश्व पापड़ दिवस बेहद हर्षोल्लास से मनाया। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पूरे विश्व के 67 देशों और देश के 24 राज्यों में लाखों सिंधी परिवारों ने आज विश्व पापड़ दिवस बेहद ही सफलता और खुशी के साथ मनाया।
मोटवानी ने बताया कि इसके पूर्व युवाओ में सिंधी खान के प्रति आकर्षण लाने और समाज के सभी वर्गों में सिंधी खान पान को प्रोत्साहित करने के लिये विश्व दाल पकवान दिन और विश्व पकोड़ा दिन बेहद ही सफलता से मनाया गया था जिसे पूरे विश्व मे जबरदस्त प्रतिसाद मिला। उसी श्रंखला में आज पूरे विश्व मे पापड़ दिवस मनाया जा रहा है। पापड़ से करीब 25 टाइप के अलग अलग व्यंजन बनाये गए, आस पड़ोस में भी बाटे गए।
नागपूर में भी महाराष्ट्र महिला टीम और महाराष्ट्र युवा टीम ने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में विश्व पापड़ दिवस मनाया गया।महिला टीम अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, महासचिव सुनीता जेसवानी, कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, सचिव विद्या बाखरू, महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, कार्याध्यष डॉ रिचा सुगंध, रश्मि मोहनानी और गीता चावला ने करीब 20 प्रकार के पापड़ बना कर सभी को खिलाएं।
कुशलता से मंच संचालन करते हुए डॉ रिचा सुगंध ने कहा कि पापड़ अब सिंधी समाज के अलावा सभी समाज मे लोकप्रिय हो चुका है, जब तक भोजन के साथ पापड़ नही खाया जाता तब तक तृप्ति नही होती। होटलों में भोजन शुरू होने के पूर्व सूप के साथ पापड़ खाने का चलन है। उन्होंने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी से आग्रह किया अगली बार सिंधीयो का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन कड़ी चावल दिवस भी मनाना चाहिए। डॉ हिना मुनियार ने कहा पापड़ खाने में बेहद स्वादिष्ट रहता है और खाने को जल्दी पचाता है।
डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने बताया कि सिंधी परिवार जब तक भोजन के साथ पापड़ नही खाते तब तक उनका भोजन पूरा नही होता। पापड़ अलग अलग दालों से बनाया जाता है सभी प्रकार के पापड़ एक से बढकर एक स्वादिष्ट होते है। सुनीता जेसवानी, साक्षी थारवानी, विद्या बाखरू ने भी बताया आज पूरे नागपुर में पापड़ दिन बेहद ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अंत मे सभी ने 20 प्रकार के पापड़ का स्वाद लेकर खाया।कार्यक्रम का कुशलता से संचालन डॉ रिचा सुगंध आभार रीथ रूपानी ने किया।


