महापौर ने की दीपक लालवानी के कार्यो की सराहना
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_39.html
फोटो कैप्शन : सड़क सुरक्षा संदेश रथ के साथ महापौर दयाशंकर तिवारी एवं दीपक एजेंसीज के संचालक दीपक लालवानीसड़क सुरक्षा संदेश रथ को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
नागपुर। हाल ही में महापौर दयाशंकर तिवारी ने सड़क सुरक्षा संदेश रथ का अवलोकन कर दीपक एजेंसीज के संचालक दीपक लालवानी के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
दीपक लालवानी 'सड़क सुरक्षा संदेश रथ' के अलावा पोस्टर, स्टीकर तथा अनेक प्रकार के कार्य से लोगों में जनजागृति पैदा कर रहे हैं।
गत वर्षो में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य जैसे कि सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ, मूक प्राणियों की सेवा, पानी बचाओ, स्वच्छता, पर्यावरण अभियान इत्यादि का समावेश है।
दीपक लालवानी के 20 वर्षों से जनहित वाले सामाजिक कार्यों को देखते हुए केंद्र, राज्य तथा स्थानिक स्तर पर उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।
