Loading...

राकांपा मीडिया सेल ने वृध्दाश्रम में खाद्य सामग्री की वितरित



यादगार पलो के साथ सफल हुवा कार्यक्रम

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के मार्गदर्शन में मध्य नागपुर अध्यक्ष मनोज पौनिकर के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कामठी रोड नागपुर नालंदा वृद्धा आश्रम में जाकर वृध्द महिलाओ को  नाश्ता व खाने पीने की खाद्य सामग्री वितरित की गयी। मनोज पौनिकर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। अमित दुबे की प्रमुख उपस्थिति व मार्गदर्शन मे शिष्टमंडल ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की आज शहर मे बडे बडे मकान व बंगले बन रहे है वही दुसरी और आज के युग के बच्चे अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यो को घर से बाहर निकाल देते है, उन्हे उनकी ही संपत्ति से बेदखल कर देते है, मजबूरन इन बुजुर्गो को इस उम्र मे वृध्दाश्रम मे जाना पडता है। यदी हर युवा पीढी अपने बुजुर्गो का पूरी ईमानदारी से ध्यान रखे तो कभी भी किसी बुजुर्गो को वृध्दा आश्रम मे जाने की जरुरत ही नही पड़ेगी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल द्वारा संकल्प के तौर पर वर्ष में दो बार वृध्दा आश्रम व अनाथ आश्रम ऐसे जगह सेवा दी जाती है। यहां टीम के सभी लोग बुजुर्गो के साथ खुशियाँ बांटते नजर आते हैं और उनके दुख को खुशी मे बदलने का प्रयास करते है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल नागपुर शहर की और से यह कार्यक्रम के इस अवसर पर तिलकचंद खरपुरिया, हनी खेत्रपाल, नवनीत तिवारी, इत्यादि राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल नागपुर शहर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सामाजिक 2011430024230262323
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list