सीआईएसएफ जवानों के लिये एयरपोर्ट में वैक्सीन शिविर
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_431.html?m=0
नागपुर। मनपा लक्ष्मीनगर झोन की ओर से विमानतल परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों व पारिवारिक सदस्यों के वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया. असिस्टेंट कमांडेंट मंटू कुमार झा की प्रमुखता से उपस्थिति रही.
झोन सहायक आयुक्त गणेश राठौड़, रिजर्व निरीक्षक सचिन गायकवाड़, मनपा झोनल वैधकीय अधिकारी डॉ. सुनील कांबले, वैधकीय अधिकारी डॉ. सरोज कुथे के मार्गदर्शन में मनपा लक्ष्मीनगर झोन की टीम ने जवान व उनके परिवार के 65 सदस्यों को वैक्सीन लगाई. डॉ. सरोज कुथे ने स्वास्थ्य संबधित मार्गदर्शन किया.
