आकाश शर्मा राकांपा मीडिया सेल नागपुर शहर के बने सहसचिव
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_858.html?m=0
नागपुर। सांसद रत्न सुप्रियाताई सुले इनके नागपुर आगमन पर पार्टी कार्यालय गणेशपेठ नागपुर शहर यहा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे इन्होंने आकाश शर्मा इनकी पार्टी का दुपट्टा गले में पहनाकर पार्टी मे प्रवेश देते हुवे राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल 'सहसचिव" नागपुर शहर' पद पर नियुक्ति की है।
आकाश कई वर्षो से सामाजिक क्षेत्र से जुडे है, कोरोना महामारी के समय उन्होने विभिन्न सामाजिक कार्यो मे समिल्लित होकर कई बेसहारा लोगो की निस्वार्थ भावना से मदत की थी। उनके द्वारा इस तरह के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए उनकी नियुक्ति राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल नागपुर शहर मे की गयी है।
इस अवसर पर आकाश शर्मा ने कहा कि वे शहर भर का दौरा करके संगठन को बढ़ाने व मजबुत करने का कार्य अपनी टीम के साथ व युवा नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे के नेतृत्व में मीडिया सेल संबंधित समस्याओं को लेकर सदैव कार्य करते रहेंगे।
आकाश शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, रायुका प्रदेश सचिव अमोल पारपलिवार, अमित पिचकाटे, सुफी टाइगर, मेहबूब पठान, चंद्रकांत नाईक, विजय विश्वकर्मा, राजेश शुक्ला, प्रवीण पाटील, सुनील लव्हात्रे, मनोज पौनिकर, सुशांत भाटिया अंकित जालान, दयाशंकर दुबे इन सभी का आभार माना व ऐसा ही मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसी विनंती की है।
