Loading...

महापौर ने 'स्नेहल की प्रतिभा' का किया लोकापर्ण


नागपुर। महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा शेवालकर सभाग्रह में संतरा नगरी के कवि एवं रंगकर्मी कृष्णकुमार द्विवेदी की पुस्तक 
'स्नेहल की प्रतिभा' का लोकापर्ण महापौर दयाशंकर तिवारी ने किया. कृष्णकुमार द्विवेदी की यह तीसरी पुस्तक हैं. 

सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन के पश्चात महापौर का स्वागत शाल श्रीफल से अजय पाटिल ने किया. कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ मनोज पाण्डेय राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभागाध्यक्ष का स्वागत शाल श्रीफल से कृष्णकुमार द्विवेदी ने किया.. मुख्य अतिथि अजय पाटिल का स्वागत डॉ शशि वर्धन शर्मा 'शैलेश ' शाल श्रीफल से स्वागत किया. कवि कृष्ण कुमार द्विवेदी का स्वागत हेमलता मिश्र 'मानवी शाल श्रीफल से किया.  सरस्वती वन्दना, हेमलता मिश्र मानवी ने बड़ी सुरीले कंठ से श्रोताओं का मनमोह लिया. 

कार्यकर्म के लोकापर्णकर्ता महापौर दयाशंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कवि ने अपनी पुस्तक में सभी ऋतुओ एवं त्योहारों पर कविता लिखी. कवि एक ब्राह्मण परिवार होने के नाते देश के सभी त्यौहार एवं कर्म से रेलकर्मी होने के कारण रेलवे का विषय भी अछूता नही रहा. रेल दुर्घटना ना हो रेल चलाने वाले चालक को सचेत रहने का सन्देश अपनी कविता में उल्लेख किया हैं, इस कविता के माध्यम से चालक क्या अहम भूमिका हो इसे दर्शाने का भरसक प्रयत्न कवी ने किया हैं, यह सही मायनों में एक रथ के सारथी की क्या भूमिका होनी चाहिए एक साहित्यकार की भूमिका सारथी की तरह होनी चाहिए. 

अजय पाटिल ने कहा कवि द्विवेदी की पुस्तक 'स्नेहल की प्रतिभा 'को भूरि भूरि प्रशंसा के साथ बधाई दिया. डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने वक्तव्य में कहा स्नेहल की प्रतिभा देश की सारी बेटियों के बारे में अपनी लेखनी से सन्देश देने का काम किया हैं. कवि ने अपनी पुस्तक में देश की प्रकृति देश के समस्त त्यौहार देश के राष्ट्रीय ध्वज, सद्भावना दिवस के समबन्ध बच्चो को महत्व बताने का एक सुन्दर प्रयास अपनी कविता में उल्लेख किया.

इस कार्यकर्म का संचालन डॉ बालकृष्ण महाजन ने किया. इस कार्यकर्म का आभार प्रदर्शन का दायित्व डॉ शशी वर्धन शर्मा 'शैलेश ने किया. इस कर्यक्रम नगर के साहित्यकार कलाकार मौजूद रहे जिनमें अजय पाण्डेय, टिकाराम साहू, रामकृष्ण सहस्त्रबुधे, आदेश जैन, शदाब अंजुम हाजी बशीर खान, आशीष धाकते, सुरेन्द्रे हरडे, श्रीमती रेखा द्विवेदी, मेहल द्विवेदी उपाध्याय, यश द्विवदी तथा नगर प्रबुद्ध लोगो की उपस्थिति रही हैं.

समाचार 2622457816063904355
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list