एमआयएसीएसआर क्लब में ध्वजारोहण एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_45.html
हिंगना। औद्योगिक क्षेत्र में एमआयएसीएसआर क्लब में भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुधीर गुप्ता के हाथों झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
साथ ही एमआईएसीएसआर क्लब और देवता लाइफ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
योगेश्वर देशमुख, सुधीर बाहेती, अनिल कुमार चड्डलवाड़ा, एस सनल कुमार, अतुल उमाले, अनूप पाटिल, अर्पित सिंह, श्रीकृष्ण तायड़े, हेमचंद रमभाड़े, सौरभ चव्हाण, शशिकांत मिश्रा, लक्ष्मण सरोदे, रूपेश लांजेवर, नीलेश मेश्राम, अमित बोरकर, रक्तदाता जैसे पल्लवी थोटे, प्रदीप पांडे आदि ने रक्तदान किया।
सुधीर बाहेती, सचिव, देवता लाइफ फाउंडेशन और कोषाध्यक्ष, एमआईएसीएसआर क्लब ने अपना 17 वां रक्तदान किया।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ मनोहर मुदेश्वर, एमआईएसीएसआर क्लब नागपुर के अध्यक्ष देवकिसन तापदिया, सचिव विनोद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सुधीर बाहेती, महेश बंग, शेखर बेंद्रे, हेमंत सिंघल उपस्थित थे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए एमआईएसीएसआर क्लब के सभी कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की।