Loading...

सेंट्रल एवेन्यू माझी मेट्रो कार्य पूर्णता की ओर


नागपुर। मेयो चौक, अग्रसेन चौक सहित सेंट्रल एवेन्यू मेट्रो स्टेशन का काम तेज गति से स्टार्ट हो चुका है। केंद्र सरकार की नागपुर के लिए आरंभ बहुआयमी योजना के कार्य पूर्णता की ओर है। वर्तमान समय में हमारे शहर का यातायात जटील होता जा रहा है।


विशेष रूप से पारडी चौक से वैष्णो देवी चौक होते हुए मेयो चौक तक का यातायात हर समय व्यस्त रहता है। यह मार्ग रेलवे स्टेशन रामझुला, कस्तूरचंद पार्क से जोडा जाने से रास्ता  अतिमहत्वपूर्ण है। रामझुला से  पारडी चौक के बीच अनेक ट्रैफिक सिग्नल भी है।

जैसे वैष्णवदेवी चौक, छपरुनगर चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, चंद्रशेखर आजाद चौक, गरुड़ खंब चौक, इतवारी गांधीपुतला चौक, भावसर चौक, गांधीबाग उद्यान चौक, अग्रसेन चौक, सेवासदन चौक, गीतांजलि चौक, दोसर भवन चौक, मेयो अस्पताल चौक आदि दर्जनों चौक माझी मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच में होने से सिटीजन्स को सुविधाएं मिलेंगी। 

अब इतवारी के हजारों लोगों को मेट्रो स्टेशन शुरू होने का इंतजार है। माज़ी मेट्रो योजना के आने से सभी नागरिक में खुशी की लहर है।
समाचार 6594390899395582123
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list