खिलते है गुल यहां...
रजनीगंधा के गायकों ने किया हंगामा
नागपुर। बॉलीवुड फिल्मों के गाने आज भी श्रोताओं का मन मोह लेते हैं. रजनीगंधा के सिंगर्स ने ऐसे ही कुछ पॉपुलर गानों पर परफॉर्म कर तहलका मचा दिया. फेसबुक के श्रोताओं ने गायकों की प्रशंसा की।
रविवार को रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड और रॉकस्टार ग्रुप (अमरावती ), शहेनाई ग्रुप (अमरावती) का संयुक्त रूपसे जिंदगी मिलके बितायेंगे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रजनीगंधा की निदेशक परिणीता मातुरकर ने किया था और सलाहकार प्रशांत मानकर थे। शैलेश शिरभाते (अमरावती के किशोर कुमार), आर्या विघ्ने, जीतेंद्र राजकुमार, संदीप ठाकूर, मनश्री जोशी, मोहन इंगळे, परेश शाह जैसे गायकों ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।
योडलिंग किंग शैलेश शिरभाते ने पहली बार फेसबुक पर अपनी कला पेश की।
मोहन इंगले ने कार्यक्रम की शुरुआत खिलते है गुल याहा गाने से की। तौबा तुम्हारे ये इशारा को संदीप और परिणीता ने निभाया। कोई हसीना जब और जिंदगी हसने गाने के लिए इन गानों पर परफॉर्म कर प्रशांत मानकर ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।
हर हसीं चीज क मै हे जितेंद्रने तर दिल है छोटा सा हे गीत आर्या यांनी सादर केले. कितना प्यारा वादा, हाल कैसा है जनाब का, मच गया शोर, अजीब दास्तां है ये, याद आ रहा है ऐसे गीत गायकों द्वारा प्रस्तुत किये गये। सावन को आने दो इस गाने से संदीप के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
