Loading...

गुरु तेग बहादुर ने सिख धर्म की यशोगाथा को ऊंचाई पर पहुंचाया : डाँ. नितिन राऊत



स्वतंत्रता दिवस पर पुस्तक का विमोचन 
     
नागपुर। सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर सिंह ने अपने बलिदान से सिख धर्म की यशोगाथा को मानवता की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उनका चतुर्थ शतक जयंती उत्सव नागपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जायेगा। 

उक्त प्रतिपादन पालकमंत्री डाँ. नितिन राऊत ने किया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडावंदन कार्यक्रम के बाद विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तेग बहादुर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन के बाद वे मार्गदर्शन कर रहे थे।
     
पालकमंत्री ने कहा कि नागपुर में भी तेग बहादुर की ४०० वीं जयंती कार्यक्रम पूरे सम्मान के साथ किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुखता से विभागीय आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे वर्मा, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, विशेष पुलिस उपमहानिरीक्षक चिरंजीव प्रसाद, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. जिलाधिकारी विमला आर. आदि उपस्थित थे। 

प्रास्ताविक गिरीश गांधी ने किया। इस अवसर पर उन्नती फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कोटेचा, वनराई संस्था के सचिव नीलेश खांडेकर, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष छल्लानी, जोगेन्द्रसिंह ओबेराय उपस्थित थे।
समाचार 3512217626508874189
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list