मानस रत्न अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालयोगी संत श्री संजय जी महाराज शहर में
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_50.html
नागपुर। मानस रत्न से विभूषित विंध्य पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालयोगी संत श्री संजय जी महाराज का शहर में आगमन हुआ है।
उनके दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर, आजमगढ़, दिल्ली, मुंबई सहित देश भर से डेढ़-दो सौ शिष्य नागपुर आ रहे हैं।
मानस मर्मज्ञ संत श्री संजय जी महाराज राजेश पांडेय के निवासस्थान 125/ 126, इंद्रप्रस्थ सोसाइटी, स्वावलंबी नगर, नागपुर में विराजमान हैं।
पिछले करीब डेढ़ साल से कोरोना के कारण गुरुजी के सत्संग-प्रवचन और दर्शन लाभ से सभी शिष्य वंचित हैं। नागपुर में महाराज साहब के पधारने की सूचना मिलते ही उनके दर्शन के लिए आतुर शिष्यों का जम्मू कश्मीर, आजमगढ़, दिल्ली, मुंबई सहित देश भर से नागपुर आगमन हो रहा है।
महाराज साहब का दर्शन कर शिष्य प्रफुल्लित मन से अपने-अपने शहर लौट रहे हैं। इस दौरान कोरोना संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
संत श्री के नगरागमन पर उनकी अगवानी अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामनारायण मिश्र, महामंत्री राजेश पांडेय,कोषाध्यक्ष रविंद्र पांडेय तथा तथा उनके परिवार के सभी गणमान्य सदस्यों ने की।
संतश्री का कुछ दिनों तक गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस पर समुपदेशन जारी रहेगा।