नागपुर सेंट्रल जेल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_53.html?m=0
रोटरी क्लब ऑफ नागपुर - इलीट और वॉकहार्ट हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त आयोजन
नागपुर। रोटरी क्लब ऑफ नागपुर - इलीट और वॉकहार्ट अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से रविवार, 8 अगस्त को एक मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक श्री अनूपकुमार कुमरे ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया, जबकि रोटरी क्लब ऑफ नागपुर - इलीट के अध्यक्ष श्री शुभंकर पाटिल ने अध्यक्षता की।
मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में त्वचा विज्ञान, सामान्य स्वास्थ्य, चिकित्सा, फिजियोथेरेपी जैसे विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के डॉक्टर मौजूद थे और महिला कैदियों के लिए महिला डॉक्टरों की एक विशेष टीम भी प्रतिनियुक्त की गई थी। साथ ही, कैदियों को पैरासिटामोल, आयरन - कैल्शियम सप्लीमेंट, एंटी - फंगल क्रीम आदि दवाएं मुफ्त में वितरित की गईं। इस मेगा हेल्थ कैंप का लाभ लगभग 320 पुरुष कैदियों और 62 महिला कैदियों ने लिया।
हेल्थ चेकअप कैंप में त्वचा विशेषज्ञ डॉ. असरा खुमुशी, डॉ. वैभव अग्रवाल, डॉ. गीतिका पाटने, डॉ शीतल, डॉ. अब्दुल जमीर, डॉ श्रेयस, डॉ महिमा मेश्राम, डॉ मधुश्री, डॉ अनुजा नानवारे, डॉक्टरों की विशेष टीम थीं।
रोटरी इलीट टीम की ओर से श्री करण जोतवानी, श्री अक्षित खोसला, श्री सार्थक गुगनानी, श्री चिराग गोलचा, श्रीमती शिवांगी गर्ग और श्रीमती सना ओपई शिविर के आयोजन और स्वयंसेवा के लिए सहयोग रहा। इसी प्रकार वॉकहार्ट अस्पताल की ओर से श्री हर्षल वंजेकर, श्री सौरभ, श्री अश्विन पोटभरे, श्री रवींद्र थोसारे और श्रीमती लता चव्हाण का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधिकारी श्री कमलाकर मिराशे, श्री देवराव आडे, श्री विकास राजनलावर, श्री अजय पाटिल, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री किशोर राठी, श्रीमती मंजूषा चकनलवार, श्री हरविंदर सिंह मुल्ला, श्री अभिनंदन दस्तेनेवर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

