साहित्यिक संस्था गुफ्तगू ने सहस्रबुद्धे को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_9.html?m=0
नागपुर। प्रयागराज में निराला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे (नागपुर) को साहिर लुधियानवी सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (आई जी जोन प्रयागराज) श्री कवींद्र प्रताप सिंह ने साहिर लुधियानवी के लिखे गीतों की चर्चा करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रचनाकार श्री अली अहमद फातमी ने की। आपने विस्तार से साहिर की साहित्यिक यात्रा की चर्चा की। स्वागत संस्था के अध्यक्ष इम्तियाज गाजी ने और संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया।
