Loading...

डॉ. कमलजीत कौर रांधे हैदराबाद मे सम्मानित


नागपुर। पारम्परिक चिकित्सा औषधि संशोधन अभ्यास फेडरेशन हैदराबाद तेलंगाना सरकार द्वारा 29 अगस्त को ऍफ़टीसीसी हाल हैदराबाद मे आयोजित डॉक्टर्स सम्मलेन मे नागपुर शहर की जानी-मानी चिकित्सक डॉ कमलजीत कौर संजय रांधे इन्हे उनके शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं पारम्परिक चिक्तिसा के कार्यों के विकास के लिए और विगत 20 वर्षों से मरीज़ों की सेवा एवं पारम्परिक चिकित्सा अभ्यास मे निरंतर अध्ययन एवं संशोधन के लिए फेडरेशन के दीक्षांत समारोह मे सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाला 'अंतरराष्ट्रीय पारम्परिक चिकित्सक एवं पारम्परिक चिकित्सा प्रमाणपत्र' और स्मृति चिन्ह प्रोफ. डॉ. मधुकृष्ण विश्वशांति दूत एवं डॉ. विश्वरूप चौधरी प्रख्यात क्लीनिकल नूट्रिशनिस्ट द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पैर तेलंगाना सरकार मे मंत्री श्रीमती सत्यवती राठोड, महिला एवं बालकल्याण मंत्री तेलंगाना सरकार, डॉ. वि. श्रीनिवास गौड़ खेल एवं टूरिज्म मंत्री तेलंगाना सरकार, डॉ. दीपक रॉउट डायरेक्टर एच एम् अरेऍफ़, श्रीनिवास गौरा, संस्थापक श्रीनिवास गौरा फाउंडेशन आदि इस सम्मेलन मे विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।

वर्तमान मे डॉ कमलजीत रांधे एचसीजी कैंसर अस्पताल मे कार्यरत हैं, उन्हे कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हैं। उन्होने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करके हमारी संतरा नगरी का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
सम्मान 5141736750733341681
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list