संगीतमय कार्यक्रम 'वंदे मातरम' से पुलिस को किया सलाम
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_61.html?m=0
नागपुर। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा में हमेशा सबसे आगे रहनेवाले पुलिस कर्मियों को सलाम करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर एक संगीतमय कार्यक्रम 'वंदे मातरम' का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुनाफ शेख ने 'कस्मे वादे प्यार' यह गीत गाया, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक साइबर थाना नागपुर, अशोक बगुल ने 'चल अकेला', विनोद कांबले ने 'गंगा तेरा पानी अमृत', श्रीकांत साबले ने
'नीले नीले अंबर', विनोद कांबले और स्वाति बोरकर ने 'कोयल बोली' जैसे कई मधुर गीतों की प्रस्तुती दी। 'ये देश है वीर जवानों का' गाने को अशोक बगुल, मुनाफ शेख, विनोद कांबले और श्रीकांत साबले ने गाया।
सांस्कृतिक सेलिब्रेशन लॉन, दाभा चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायक प्रवीण भिवगड़े ने किया। इस कार्यक्रम में नितिन पाटिल का विशेष सहयोग मिला।
कार्यक्रम का संचालन गायक मनीष पाटिल ने किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण उनके फेसबुक अकाउंट से किया गया।