तृतीयपंथीयो को समाज की मुख्य धारा मे लाने हुआ कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_619.html?m=0
मिशन विश्वास तथा किन्नर विकास बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था का उत्कृष्ट रक्षाबंधन
नागपुर। तृतीयपंथीयो को समाज की मुख्य धारा मे लाने का प्रण लेते हुये मिशन विश्वास तथा किन्नर विकास बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था की ओर से रक्षाबंधन का अनूठा कार्यक्रम मुंजे सभागृह मे आयोजित किया गया। इस उपक्रम की सुरुवात पिछले वर्ष श्रद्धा जोशी, डॉ जयश्री बारई और पद्मश्री सारडा इन्होने की।
इस कार्यक्रम मे किन्नर विकास बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रानी ढवले, उपाध्यक्ष पूजा वर्मा, सचिव राशी कोचे सहित अन्य किन्नरो ने उपस्थित भाईयो को परंपरागत रूप से राखी बांधी।
इस समय महानगर कार्यवाह रवींद्र बोकारे, प्रचारक क्षितिज गुप्ता, भाग कार्यवाह गौरव जाजू, बीजेपी वैद्यकीय आघाडी के अध्यक्ष डॉ गिरीश चरडे, कुष्ठ रोगीयो के लिये कार्यरत श्रीमती और श्री प्रभावळकर, मिलिंद भाकरे, केवल मदानकर, डॉ प्रणाम सदावर्ते, अनिरुद्ध जोशी, प्रशांत उत्तलवार, श्रीमती मानश्री जोशी इत्यादी मान्यवर उपस्थित थे।










