Loading...

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले के हाथों पुस्तकों का हुआ विमोचन



डॉ. चंदनसिंह रोटेले सहित 7 प्राध्यापकों की पुस्तकों का किया विमोचन 

नागपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय वा अधिकारिता रामदास आठवले के हाथों महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम व रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नागपुर के अध्यक्ष डॉ. चंदनसिंह रोटेले द्वारा समाज कार्य वा समाज विज्ञान हेतु लिखित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। 

साथ ही अन्य प्राध्यापकों की पुस्तकों का भी विमोचन संपन्न हुआ। डॉ. रोटेले जी की पुस्तकों में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट तथा प्रोफेशनल डेवलपमेंट ऑफ सोशल वर्क का समावेश था।

महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम, रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नागपुर तथा आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क,चिमूर तथा ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क,नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

फोरम के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले जी, सचिव केदारसिंह रोटेले,प्रा. अमोलसिंह रोटेले, रामदास आठवले के विश्वासपात्र निजी सहायक राजन वाघमारे, नगर रचना विभाग, नागपुर के सहायक संचालक कृपालसिंह गहरवार विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापकों की पुस्तकों का भी विमोचन किया गया उनमें विशेष रूप से डॉ.सुरेखा पाटिल, डॉ.भीमराव मेश्राम की पुस्तकों में आधुनिक भारतीय समाजात स्त्रियांचे स्थान व भूमिका तथा एचआईवी एड्स चा प्रादुर्भव ,समस्या, प्रतिबंधात्मक उपाय व उपचार। 

उसी प्रकार डॉ.नरेश कोलते द्वारा संपादित कोविड 19 चा भारतीय समाजावर झालेला परिणाम पुस्तक। डॉ.मधुकर निकम व डॉ.आरती पवार द्वारा लिखित डिस्कोर्स ऑन हायर एजुकेशन, रिसर्च एंड टीचिंग लर्निंग तथा डॉ. कविता कान्होलकर द्वारा कोविड 19 पेंडामिक एंड द न्यू नॉर्मल बियांड वर्ल्ड नामक अंतरराष्ट्रीय स्तर की संपादित पुस्तक तथा प्रा. दीपरत्न राउत की कवितासंग्रह "सांद्रप्रभा" का विमोचन भी किया गया। 

कार्यक्रम में  फोरम के पदाधिकारी व प्राचार्य डॉ.सरला शनवारे, डॉ.शुभांगी वडसकर, डॉ.नंदकिशोर भगत, डॉ.कविता कान्होलकर, डॉ.नरेश कोलते, डॉ.चंद्रशेखर मालविया, डॉ.चंदू पाटिल, डॉ.मधुकर निकम, डॉ.रवि चंदेल, डॉ.सुरेखा पाटिल, डॉ.भीमराव मेश्राम, डॉ.विजय तुपे, डॉ.कल्पना जामगड़े, प्रा.रचना धडाडे, प्रा. सुलोक रघुवंशी, डॉ.आरती पवार, प्रा.शिवकुमार बावनकुले, डॉ.विनोद क्षीरसागर, श्री. दिलीप पटले, श्री. इंद्रजीत आमटे,श्री राहुल भगत उपस्थित थे। 
समाचार 1467449587529786191
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list