संत गामाजी महाराज शिक्षण संस्थान के मेधावी छात्रों का सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_67.html
हिंगणा। एचएससी परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले हिंगणा तालुका में श्री संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित नेहरू विद्यालय और कनिष्ठ महाविद्यालय और स्वर्गीय देवकीबाई बंग हायस्कूल और कनिष्ठ महाविद्यालय के संचालक महेश बंग तथा संचालिका अरुणा बंग ने फूल और मिठाई देकर सभि छात्रों का सत्कार किया।
देवकीबाई बंग जूनियर कॉलेज की वाणिज्य एवं विज्ञान शाखा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दिव्यांशी बारई ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल से प्रथम आने का सम्मान प्राप्त किया।
ऋत्विका आजनकर 85.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। रुचिका राउत 84.50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान विभाग की सुश्री वैष्णवी गांजुडे ने 91.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ची. तेजस धर्मे 87.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और कु. मनीषा पवार 83.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं
नेहरू विद्यालय और जूनियर कॉलेज की विज्ञान शाखा में, कु. आकांक्षा मेश्राम ने 85.33 फीसदी अंकों के साथ पहला, पवन घोडे ने 85.16 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और गौरव बोंद्रे ने 82.83 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
कला शाखा में सुश्री अबोली फाटके ने 80.33 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। अंजली उईके ने 78.16 प्रतिषत अंक प्राप्त कर दुसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतीक्षा खेरडेकर ने 77.16 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इन सभी मेधावी छात्रों को संस्था ने सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नेहरू विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज के प्राचार्य शशिकांत मोहिते, स्व. देवकीबाई बंग हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज के प्राचार्य नितिन तुपेकर, प्रा. सुरेश गुडधे, प्रा. निशिकांत पोकळे, प्रा. कैलाश पाण्डे, प्रा. विनोद वानखेड़े, प्रा. श्वेता तुपेकर, आराधना घरडे और संस्थान के शिक्षक और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।