समाज की बेटियां है बेहद प्रतिभाशाली और आत्मनिर्भर : मोटवानी
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_70.html
वीएसएसएस महारास्ट्र ने डॉ रिचा का किया सत्कार
नागपुर। वीएसएसएस महाराष्ट्र युवा टीम की कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध डॉक्टर सेल की महासचिव की उपलब्धि मिलने पर महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बुके, श्रीफ़ल देकर स्वागत और अभिनंदन कर कहा कि हमारे सिंधी समाज मे बेटियां बेटे से कम नही अपने बलबूते वे सवावलम्बी और आत्मनिर्भर तो है ही, साथ ही समाजसेवा कर समाज का नाम ऊंचाइयों पर ला रही है।
ऐसी ही प्रतिभशाली डॉ रिचा सुगंध मिसेज इंडिया का खिताब जीत कर अपना डेंटिस्ट का कार्य बखूबी कर रही है साथ ही वह देश की सबसे बेहतरीन एंकर के साथ विविध प्रोग्राम का आयोजन कर्ता और प्रसिद्ध सेलेबिरिटी है। उनकी उपलब्धि पर महारास्ट्र सिंधी समाज गौरवाविन्त हुआ है। हमारे समाज की ऐसी बेटियो पर हमें नाज है।
डॉ रिचा सुगंध ने सभी का आभार मान कहा कि वे प्रताप मोटवानी को अपना मानस पिता मानती है और अपना सामाजिक गुरु मान कर उनके रास्ते पर चल कर समाजसेवा के साथ राजनीतिक क्षेत्र में सदैव अपना कार्य तत्परता से करेंगी। वीएसएसएस के माध्यम से मुझे अपने समाज के लिए कार्य करने का मौका मिला है। युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी और महासचिव शिल्पा तलरेजा के साथ पूरी टीम आगामी दिनों बेहतरीन कार्य करेगी।
सत्कार समारोह में महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, महासचिव श्रीमती सुनीता जेसवानी कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, सचिव विद्या बाखरू ,श्रीमती गीता चावला श्रीमती रश्मि मोहनानी और महाराष्ट्र युवा महिला टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी ने भी डॉ रिचा सुगंध का सत्कार किया और सभी का दिल से आभार माना।
