नागपुर जिला राकांपा की महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_72.html?m=0
हिंगाना। पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग अध्यक्षता में राष्ट्रवादी कांग्रेस में महिला प्रकोष्ठ की नागपुर जिला कार्यकारी समिति में हिंगाना विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को नियुक्त किया। रश्मि धनराज कोटगुले जिला उपाध्यक्ष डिगदोह, लीलाबाई प्रकाश चामाटे जिला उपाध्यक्ष हिंगना, मीनाक्षी रवींद्र ढोले जिला सचिव, सुनीता दिलीप नागपुरे जिला सचिव रायपुर, शारदा ज्ञानेश्वर शिंगारे जिला सचिव टाकळघाट, लक्ष्मी देवीदास नारनवारे जिला सहसचिव बोथली और आमंत्रित सदस्य हिंगना पंचायत समिति सभापती सुषमा अतुल कडू को टाकळघाट से और जिला परिषद सदस्य वृंदा प्रकाश नागपुरे को बोरखेड़ी से नियुक्त किया गया।
इसके अलावा, बोरखेड़ी से ममता सुरेश बारंगे को नागपुर ग्रामीण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महिला तालुका अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है और बोथली से चित्रा प्रमोद हनवटे को नागपुर ग्रामीण तालुका सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर राकांपा की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना हरडे, जिला. महिला एवं बाल कल्याण सभापति उज्ज्वला बोंढारे, जिला परिषद सदस्य दिनेश बंग, राकापा हिंगणा विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश नागपुरे, राकांपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हरडे, राकांपा हिंगना तालुका अध्यक्ष सुरेखा फुलकर किशोर फुसे, चंद्रकांत लोहे, राजू गढ़वे, दिगंबर चिमनकर, प्रमोद फुलकर, बेबीबाई जनकवार, शालिनी चौधरी, ललिता कोटगुले, वैशाली कोटगुले, हर्ष मेश्राम और अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।