सर्व मानव सेवा संघ ने अपाहिज को दीया नया जीवन
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_78.html
महावीर इंटरनेशनल सेवा ट्रस्ट का उपक्रम
नागपुर। शैक्षणिक, धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा के लिए सदा समर्पित मानव सेवा संघ ने 6 वर्ष पूर्व गैंगरीन होने के कारण गोविंद बाबूलाल चौहान गिट्टी खदान निवासी का पैर घुटने से ऊपर तक काटना पड़ा था। जिसके कारण पिछले 6 वर्षों से वह बेड पर था,
सर्व मानव सेवा संगठन गिट्टी खदान शाखा प्रमुख गणेश रेड्डी के पास जब यह समाचार मिले तो रेड्डी प्रत्यक्ष रूप से अपाहिज गोविंद से मिला और सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा को इसकी जानकारी दी, कोटेचा ने उक्त व्यक्ति को जयपुर फुट लगाने के लिए महावीर इंटरनेशनल सर्विस ट्रस्ट की अध्यक्षा अर्चना झावेरी, उपाध्यक्ष सुनीता सुराणा, बबीता पारख से संपर्क किया।
केवल 4 दिन के प्रयासों से उक्त अपाहिज व्यक्ति को जयपुर फुट लगा दिया गया, जिसके कारण आज वह चल रहा है , उसे जीवन जीने की फिर से इच्छा जागृत हुई है। और अब वह बाहर भी काम ढूंढ ने के लिए निकलता है।
कोटेचा ने उसे छोटा - मोटा व्यवसाय करने के लिए आर्थिक सहायता करने का भी आश्वासन दिया है। गणेश रेड्डी ने महावीर इंटरनेशनल सर्विस ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का आभार माना।
