जान बचाने वाले साहसी पुलिसकर्मी को पदक देने की मांग
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_8.html?m=0
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मिडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे शिस्टमंडल ने पुलिस आयुक्त नागपुर शहर अमितेश कुमार को ज्ञापन सौप एक महिला की जान बचाने के लिये खुद की जान की बाजी लगाने वाले साहसी पुलिस कर्मी को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की मांग की।
पुलिस आयुक्त को बताया की कुछ दिन पहले पारिवारिक घरेलू कलह के कारण एक महिला ने त्रस्त होकर गांधीसागर तालाब मे छलांग लगा दी, तब वहा बहुत से लोग सिर्फ तमाशबीन की तरह लोग मुक्दर्शक बने खडे थे।
वही पास के चौराहे पे ड्यूटी कर रहे यातायात विभाग के पुलिस कर्मचारी राहुल लोखंडे तुरंत मदत के लिये दौडे तथा महिला की जान बचा पाने मे सफल हो गये।
आज महिला जीवित है जिसका श्रेय सिर्फ इस ईमानदार पुलिसकर्मी को जाता है। पहले भी इसी पोलिसकर्मी ने उप्पलवाडी पुलिया मे बरसात मे डूबते लोगो की जान बचाई थी। ऐसे जवान का यदि पुलिस विभाग की और से किसी प्रकार से सम्मान ना हुवा तो ये उसके साथ अन्याय करने जैसा होंगा।
इसलिये राहुल को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करते हुवे सत्कार भी किया जाना चाहिए ताकी उनका भविष्य में और भी अच्छे कार्य करने को लेकर मनोबल बढ़े, ऐसी मांग अमित दुबे ने पुलिस आयुक्त से की। सौपे ज्ञापन की समस्त मांगो को जल्द से जल्द पुरा करने का आश्वासन पुलिस आयुक्त ने दिया।
इस अवसर पर अधिवक्ता गुर्प्रित सिंग चंडोक, आरती सिंग, शीतल नंदनवार, सुनील लव्हात्रे, मनोज पौनिकर, अंकित जालान, सुरेंद्र सिंग नागी, विजय गोखले इत्यादी उपस्थित थे।