Loading...

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले को समाज कार्य मसीहा सम्मान



महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम ने किया विभूषित

नागपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय वा अधिकारिता रामदास आठवले को "समाज कार्य मसीहा सम्मान" से महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले द्वारा विभूषित किया गया। 

स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, पुष्पगुच्छ व शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। रवि भवन के कॉटेज 6 में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम, रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नागपुर तथा आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, चिमूर तथा ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

फोरम के अध्यक्ष डॉ. चंदनसिंह रोटेले, विभागीय समाज कल्याण अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ गायकवाड, रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक केदारसिंह रोटेले, प्रा. अमोलसिंह रोटेले, रामदास आठवले के विश्वासपात्र निजी सहायक राजन वाघमारे, नगर रचना विभाग, नागपुर के सहायक संचालक कृपालसिंह गहरवार विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में फोरम के पदाधिकारी व प्राचार्य डॉ. सरला शनवारे, डॉ. शुभांगी वडसकर, डॉ. नंदकिशोर भगत, डॉ. कविता कान्होलकर, डॉ. नरेश कोलते, डॉ. चंद्रशेखर मालविया, डॉ. चंदू पाटिल, डॉ. मधुकर निकम, डॉ. रवि चंदेल, डॉ. सुरेखा पाटिल, डॉ. भीमराव मेश्राम, डॉ. विजय तुपे, डॉ. कल्पना जामगड़े, प्रा. रचना धडाडे, प्रा. सुलोक रघुवंशी, डॉ. आरती पवार, प्रा. शिवकुमार बावनकुले, डॉ. विनोद क्षीरसागर, दिलीप पटले, श्री. इंद्रजीत आमटे, राहुल भगत उपस्थित थे। 
सम्मान 4051616188352225127
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list