भारतीय खाद्य निगम में वैक्सीन शिविर
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_812.html
नागपुर। मनपा लक्ष्मीनगर झोन की ओर से सहायक आयुक्त गणेश राठौड़ के मार्गदर्शन में अजनी स्थित भारतीय खाद्य निगम (फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया) में वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया. प्रमुखता से डिविजनल मैनेजर नरेंद्र कुमार, समन्वयक संजय कुमार तिवारी की उपस्थिति रही.
भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया. मनपा झोनल वैधकीय अधिकारी डॉ. सुनील कांबले, वैधकीय अधिकारी डॉ. सरोज कुथे के मार्गदर्शन में मनपा लक्ष्मीनगर झोन की टीम ने सहयोग दिया. डॉ. सरोज कुथे ने लाभार्थियों का स्वास्थ्य संबधित मार्गदर्शन किया.
