हार्मोनी इव्हेंट्स की ओर से मोहम्मद रफी को श्रद्धांजली
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_86.html
नागपुर। हार्मोनी इवेंट्स की ओर से पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी साहब को एक संगीत कार्यक्रम के जरिये श्रद्धांजली अर्पण की गयी। शनिवार को हार्मोनी इवेंट्स की ओरसे कार्यक्रम 'फिर रफी' का आयोजन किया गया।
हार्मोनी इवेंट्स के फेसबुक पेज प्रसारित इस कार्यक्रम में आकांक्षा देशमुख, विजय शेंडे, महिंद्र मानके, प्रशांत मसराम, नीलू मुनाफ ने मो. रफी साहब के विभिन्न गीत प्रस्तुत किए । इस कार्यक्रम की अवधारणा राजेश समर्थ ने की थी और संयोजन मोहम्मद मुनाफ द्वारा किया गया। साईनाथ तेरे इस मो. रफी के बेहद लोकप्रिय गाने के साथ मो. मुनाफ, नीलू और अन्य गायकोंने कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की।
बुंदे नहीं, जनम जनम का साथ, मेरा तो जो भी कदम, दिल का सुना आज, आई है दूर से, जान चली जाए जैसे एकसे बढकर एक गीतों की प्रस्तुती देकर गायकोंने श्रोताओं मन जित लिया। औलाद वालों फुलों फलों इस गीत के साथ मो. मुनाफ और निलू ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता शैलगांवकर ने किया।
