ऐ मेरे वतन के लोगों' ने जगाई देशभक्ति
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_89.html?m=0
नागपुर। स्वतंत्रता दिवस पर "आराधना सिंगर्स नागपूर" द्वारा आयोजित देशभक्ति गीत के कार्यक्रम 'ऐ मेरे वतन के लोग' ने दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगा दी।
वनिता ढेंगे ने देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों ' के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस स्वतंत्रता दिवस विशेष कार्यक्रम मे देशभक्ति गीतों के साथ अन्य गीतों की भी प्रस्तुति दी गई।
डॉ. चिवंडे ने 'देखो वीर जवानो' गाया, मिलोनी ने 'फुलले रे क्षण माझे' गाया, अतुल ने 'एक दिन बीत जाएगा' गाया, स्मृति ने 'अरे मनमोहना' गाया और एड. बोदडे ने 'ये नयन डरे डरे' जैसे कई गानों पर परफॉर्म किया।
विविध हिंदी और मराठी गीतों के प्रस्तुती ने दर्शकों को प्रभावित किया। ‘इतनी शक्ती हमे देना दाता’ इस समूह गीत से कार्यक्रम की आखरी प्रस्तुती दी गई.
कार्यक्रम की संकल्पना आराधना सिंगर्स के सलाहगार एड. एल एन बोदडे और वनिता ढेंगे की थी। कार्यक्रम का संचालन ज्योति भगत ने किया।
शिव इवेंट्स के देवानंद भगत और शिवराज सिंह के सहयोग से इस कार्यक्रम को शिव इवेंट्स के फेसबुक पेज पर लाइव किया गया।