रक्षाबंधन के मौके पर फर्माईशी गीतों की बहार
नागपुर। लॉकडाउन के दौरान फेसबुक पर सैकड़ों गानों के प्रोग्राम हुये। वे सभी ट्रैक या लाइव संगीत पर आधारित थे। लेकीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड म्यूजिकल ग्रुप रक्षाबंधन के अवसर पर पहली बार फर्माईशी गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें श्रोताओं ने दिल खोल के सहभाग लिया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप ने शनिवार को 'द जर्नी - 2: आपकी फरमाइश' यह संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन गायक मनीष पाटिल ने सांस्कृतिक उत्सव लॉन, ढाबा चौक, नागपुर से किया था।
इस कार्यक्रम में मनीष पाटिल, एड. भगवान के साथ - साथ सूरज शर्मा, अलका चिमनकर, मीनू चक्रवर्ती ने दर्शकों की फर्माईश पुरी करते हुये विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों जैसे नागपुर, भंडारा, काटोल से श्रोताओं ने इस कार्यक्रम में सहभाग लिया।
दिल हुम हुम करे, यु ही तुम मुझे बात करती हो, तुझसे नाराज नही जिंदगी, होठो को छुं लो तुम, चंचल सा बदन, इन आंखो बस्ती के, चैन से हम को कभी, आईना मुझसे मेरी, सोला बरस की, मेरे ख्वाबो में जो आये आदी फर्माईशी गीत गायकों द्वारा प्रस्तुत किये गये।
मनीष पाटिल ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि अब तक सभी कार्यक्रम ट्रैक पर प्रस्तुत किए जाते थे लेकिन यह कार्यक्रम खास है और दर्शक इसमें सीधे शामिल हुये हैं. मनीष पाटिल ने 'फूलों का तारों का' इस गाने से सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं दीं।
एड. भगवान ने तेरी आंखें झुकी झुकी गीत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा ने शानदार ढंग से किया।
