प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_92.html?m=0
प्रिदर्शिनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व लायंस क्लब द्वारा कबीर मंदिर आश्रम में पौधारोपण
नागपुर। पारख समाज कल्याण संस्था, नागपुर द्वारा संचालित कबीर मंदिर आश्रम, सेमिनरी हिल्स, नागपुर में हालही में प्रिदर्शिनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर तथा लायंस क्लब ऑफ नागपुर स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. सीमा श्रीवास्तव, रोटरी क्लब नागपुर सेंट्रल के अध्यक्ष श्री सतीश बैस, लायंस क्लब ऑफ नागपुर स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष श्री सतीश पोटवार, कोषाध्यक्ष सुधीर अंबुलकर, कबीर मंदिर आश्रम के संस्थापक सदस्य श्री जयकिशन भगत, सचिव डॉ. नंदकिशोर भगत, सदस्य श्री श्यामसुंदर भगत, प्रचार प्रमुख श्री राहुल भगत, भरत खोब्रागडे, समीक्षा भगत, प्रियदर्शिनी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.जयश्री कानफाड़े, डॉ.सीमा रावत, डॉ.प्रियंका वरनेकर, डॉ. प्रशांत अड़किने वा विद्यार्थी उपस्थित थे।
पौधारोपण कार्यक्रम में चंपा, बेल, शमी के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डॉ.सीमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश बैस ने तथा आभार प्रदर्शन कबीर मंदिर आश्रम, पारख़ संस्था के सचिव डॉ. नंदकिशोर भगत ने किया।


