हरियाली अमावस्या पर अखिल भारतीय सिंधी समाज का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_44.html?m=0
पर्यावरण संतुलन के लिये वृक्षारोपण अभियान
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र के झूलेलाल पार्क में अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत की ओर से हरियाली अमावस के पर्व पर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. जिसमें नीम , पीपल, जामुन आदि के पौधे लगाए गये.
इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदर लाल तारवाणी, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, पूर्व अध्यक्ष सतीश मीरानी, उपाध्यक्ष सुखदेव भागचंदानी, महासचिव रवि चदंवानी, विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, कोषाध्यक्ष भागचंद केवलरामानी, देवानंद मोटवानी, राजकुमार केवलरामनी आदि सदस्यों की उपस्थिति रही.
अभियान के दौरान वक्ताओं ने वृक्षारोपण की महत्वता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक आहुजा आभार प्रदर्शन रवि चदंवानी ने माना.

