जलसंग्रहण की ली शपथ
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_2.html?m=0
जलसंग्रहण पर वेबिनार का आयोजन
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय एवं मातृ सेवा संघ नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार दिनांक 8 अगस्त 2021 को 5 बजे NSS के अंतर्गत जलसंग्रहण पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का प्रारंभ दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रद्धा अनिलकुमार के उद्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने सभी से जल संग्रहण के लिए शपथ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन दयानंद महाविद्यालय की NSS प्रभारी डॉ ऋतु तिवारी के द्वारा किया गया।
मातृ सेवा संघ के प्रभारी डॉ प्रिंस आगाशे के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार खपेकर का परिचय प्रस्तुत किया गया। सिंधु महाविद्यालय के बॉटनी विभाग प्रमुख डॉ खापेकर ने मुख्य अतिथि के रूप में जल संग्रहण और संग्रक्षण हेतु बहुत विस्तृत चर्चा की, आकर्षक प्रस्तुतिकरण के कारण यह सत्र विशेष महत्त्व का रहा।
65 विद्यार्थि सतत इस कार्यक्रम में कियाशील रहे। दयानंद महाविद्यालय की NSS प्रभारी डॉ तनुजा राजपूत ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम सम्पन्न किया। अनेक प्राध्यापकों ने भी इसमें सहभाग कर इसे सफल बनाया।
