चाचा भतीजा' और 'यारा दा' ग्रुप की शानदार प्रस्तुति
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_93.html
कार्यक्रम का आयोजन जसबीर सिंह ओबेरॉय और लखविंदर सिंह तुली ने किया जबकि कार्यक्रम का कॉन्सेप्ट और मंच संचालन सतपाल सिंह ने किया।
मनप्रीत कौर ओबेरॉय और स्वदेश खन्ना मुख्य अतिथि थे। नितिन झाडे, परिणीता मातूरकर, संजय बोरकर, रायपुर केगा यक जी.एस. कलसी और नंदिनी भांगे, सायोनी मिश्रा, महाराणी प्रोडक्शन का डायरेक्टर. विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
अनुराधा पाटिल, किरण भोसले, सयोनी मिश्रा, नरेंद्र गोधाली, सोनू जस्सल और चंचल सिंह ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।
कलसी ने ओ साथी रे गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। सोनू जस्सल ने तौबा ये मतवाली चाल और मनप्रीत ओबेरॉय ने अखियो के झरोखों के अपने गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नंदिनी ने तू इस तरह से और सतपाल सिंह ने लगन लागी रे की प्रस्तुति दी।
नरेंद्र गोधाली ने सुरमयी अखियों से, किरण भोसले ने मेरा नाम, लखविंदर सिंह और अनुराधा ने आंखों से दिल में उतरके, चंचल सिंह ने दीवाना मैं चला, सयानी ने हाय रे तेरे चंचल नैनवा की प्रस्तुति दी और कार्यक्रम को एक अलग स्तर पर ले गए।
कार्यक्रम का समापन जसबीर सिंह और लखविंदर सिंह द्वारा गाए गए गीत सात अजुबे इस दुनिया में के साथ हुआ।