सिंधी भाषा संस्कृति को बढ़ावे के उद्देश्य से सुहिना सिंधी पेज पर नागपुर वारी एलबम रिलीज
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_96.html?m=0
नागपुर। सिंधी भाषा एवम बोली को बढ़ावा देने के लिए समाज द्वारा अनेकों कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते रहे हैं. इसी क्रम में विगत कुछ समय पूर्व सिंधी फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया.
गीत संगीत एक ऐसा माध्यम है, जिससे हमारे वर्तमान युवा पीढ़ी का ध्यान अपनी सिंधी भाषा की तरफ बढ़ता है. समाज के कीर्तिमान कलाकार राज केशवानी ने इस क्षेत्र में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सिंधी भाषी गीत (नागपुर वारी) एल्बम तैयार किया है.
जिसका ट्रेलर सुहीणा सिंधी पुणे के लाइव पेज पर लांचिंग किया गया. नागपुर वारी एलबम एक रोमांटिक डांसिंग एवम् कॉमेडी गीत है, जिसका फिल्मांकन छतीसगढ़ की खूबसूरत वादियों में किया गया इस गीत को अपने मधुर स्वर में राज केशवानी लता लालवानी ने संवारा है. इसमें राज केशवानी के साथ नागपुर शहर की अदाकारा उषा आमेसर ने अभिनय किया है.
केशवानी ने इसके पूर्व में भी सिंधी फिल्म लखी मुंहीजों लखन में मधुर गीत संगीत दिया है. विलुप्त होते समाज के गीत संगीत को जागृति लाने के लिए केशवानी सदैव प्रयासरत हैं कि सिंधी गीतों मैं कुछ नए गीतों की रचना की करते रहते है उन्हें पूरा विश्वास है की यह गीत उम्र के हर पड़ाव में खरा उतरेगा सभी उम्र वर्ग के संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा.
उन्होंने बताया कि नागपुर में इस एल्बम को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला एवं समाज के सभी वर्गों ने इसे काफी सराहा .आर के प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज इस एल्बम के गीत के गीतकार संगीतकार केशवानी है ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं छायांकन सत्या वैष्णव ने की है, म्यूजिक अरेंजिंग शिवा मेश्राम ने की है तथा प्रोड्यूसर अजीत खैरपूरी, नेहा एक्सपोर्ट लिमिटेड एवं राजा सलामतानी है.
इसका प्रचार प्रसार पितांबर पीटर ढालवानी सुहीड़ा सिंधी पुणे अनमोल रत्न की टीम एवम सिंधुडी सहेली मंच के संयोजक तुलसी सेतिया किशोर लालवानी एवम अध्यक्ष कंचन जग्यासी, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी द्वारा किया जा रहा है।
