हरियाली तीज के अवसर पर स्पर्धा एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_99.html
नागपुर। श्री परशुराम महिला सांस्कृतिक मनोरंजन मंच और विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज के अवसर पर ऑनलाइन आयोजित कपल डांस स्पर्धा और प्रतिभा प्रदर्शन स्पर्धा बुधवार को सुभाष रोड स्थित गीता मंदिर परिसर में झूला उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुई।
इस आयोजन के प्रमुख अतिथि के रूप में गीता मंदिर के संचालक और प्रमुख ट्रस्टी स्वामी श्री निर्मलानंद जी महाराज, मैढ क्षत्राणी स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाज सेविका अनीता देवेंद्र सोनी और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ नीता शर्मा प्रमुखता से उपस्थित थे।
कोरोना काल के श्री परशुराम महिला सांस्कृतिक मनोरंजन मंच की संयोजिका रितु आनंद शर्मा ने सभी महिलाओं के मनोरंजन को ध्यान मे रखते हुए ऑनलाइन कपल डांस स्पर्धा और प्रतिभा प्रदर्शन स्पर्धा का आयोजन किया था।
मंच द्वारा पहली बार आयोजित दोनों स्पर्धाओं में 60 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए और सभी ने अपने 3 मिनट के वीडियो बनाकर भेजें।
कार्यक्रम के निर्णायक की भूमिका नीरू शर्मा, रमा शर्मा और मीना पांखला ने निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे अर्चना विष्णु शर्मा, वर्षा गोपाल शर्मा और रेनू शैलेंद्र शर्मा और रिंकू संजय शर्मा ने विशेष जिम्मेदारी निभाई। शालिनी पांखला, कोमल शर्मा योगिता पांखला और सरोज शर्मा का विशेष सहयोग मिला।
ऑनलाइन कपल डांस स्पर्धा का का प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः राधा मोहित पांखला, सुमन और प्रिया पांखला और प्रियंका एवं मानसी शर्मा को प्रदान किए गए। इसी तरह अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने हेतु आयोजित की गई प्रतिभा प्रदर्शन स्पर्धा का प्रथम द्वितीय और तृतीय
पुरस्कार क्रमशः पिंकी जोशी, अनीता शर्मा और रेनू शर्मा को दिए गए। विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार सुनीता शर्मा, मेघा शर्मा, नमिता शर्मा और नीलम शर्मा को दिए गए।सभी सांत्वना पुरस्कार विप्र फाउंडेशन की तरफ से प्रदान किए गए।
इस दौरान कार्यक्रम के आकर्षण कान्हा झूला की व्यवस्था लीला शर्मा और सुनीता शर्मा द्वारा परिसर में की गई थी। कार्यक्रम का समापन वहां उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा घूमर नृत्य करके किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता मंदिर और उमा शंकर अग्रवाल का विशेष सहयोग महिला मंच को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन रजनी जय भगवान शर्मा ने और आभार प्रदर्शन रितु आनंद शर्मा ने किया।