शिवसेना पूर्व जिला प्रमुख शेखर सावरबाँधे का राकांपा में प्रवेश
नागपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में पूर्व उपमहापौर व पूर्व शिव सेना जिला प्रमुख शेखर सावरबांधे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश किया। शनिवार दोपहर करीब 4 बजे अचानक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल पूर्व उपमहापौर शेखर सावर बांधे के निवास पर ताफे के साथ पहुंचे। और उनके निवास स्थान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करा दिया।
प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते कहा है कि पूर्व उपमहापौर शेखर सावरबांधे जैसे अभ्यासू व्यक्ति के आने से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को आने वाले मनपा चुनाव में भरपूर फायदा मिलेगा। और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आने से पक्ष मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर शेखर सावर बांधे ने कहा कि आज उन्होंने शिव सेना के पक्षश्रेष्टि को बताया है कि वे पक्ष छोड़ रहे है उन्हें किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है और न ही वे किसी प्रकार की टीका टिप्पणी नहीं करेंगे।
इस अवसर पर पक्ष निरीक्षक राजेन्द्र जैन, दुनेश्वर पेठे, वेदप्रकाश आर्य, गंगाप्रसाद गवालबंशी, शब्बीर विद्रोही, प्रकाश गजभिये, बजरंगसिह परिहार, दीनानाथ पडोले, ईश्वर बालबुधे, प्रवीण कुंटे, वर्षा शामकुले सहित अन्य बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
