गुरु नानक देव जी ज्योति ज्योत गुरपूरब 1 अक्तूबर को
https://www.zeromilepress.com/2021/09/1.html
नागपुर। जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत गुरपूरब शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021 श्रद्धालुओं के लिए आॅनलाईन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण श्री कलगीधर सत्संग मंडल के यू टयूब चैनल व फेसबुक पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुजन आॅनलाइन कार्यक्रम का लाभ ले सकें।
कार्यक्रम का आरंभ दोपहर 2 बजे पंच श्री जपुजी साहिब तदोपरांत श्री सुखमनी साहिब के पाठ के साथ होगा व शाम 5 बजे अधि. माधवदास ममतानी श्री गुरुनानक देवजी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम का समापन आरती, ग्यारह गुरुओं व दसम ग्रंथ में वर्णित आदि शक्ति भवानी माता की स्तुति, अरदास के साथ होगा।
संयोजक अधि. माधवदास ममतानी के अनुसार मंडल द्वारा गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस गुरपूरब मनाने का यह 52 वां वर्ष है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।