Loading...

177 साल पुराने गणेश जी के दर्शन किए विधायक कृष्णा खोपडे ने


नागपुर। वर्धमान नगर में अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महासभा के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी के यहां  177 साल पुराने श्री गणेशजी भगवान विराजमान है। आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े ने उनकी पूजा अर्चना व दर्शन कर आशीर्वाद लिया श्री खोपड़े के साथ श्री प्रमोद पेंडके, संजय अवचट, मनोज अग्रवाल, मधुसूदन सारडा, गोविंदलालजी सारडा, राधेश्याम सोनी, नंदूजी सारडा ने भी विशेष रुप से गणेश जी के दर्शन किया 

इस अवसर पर श्री श्यामसुंदर सोनी ने गणेशजी की महिमा के बारे में बताया श्री खोपड़े ने कहा की पुरातन काल की की इस प्रतिमा पर पूजा करने पर कई गुना फल प्राप्त होता है। कोरोना महामारी के कारण सिर्फ परिवार व खास निमंत्रित लोगो का समावेश था। माताजी कमलादेवी सोनी भगवान को नित नए पोशाक पहनाती और अपने हाथो से रोज फूलो को पिरोकर माला बनाकर भगवान को अर्पित करती है।  इस अवसर पर सौ उषा सोनी, श्री शरद सोनी, सौ रूपाली सोनी आदि उपस्थित थे। सोनी परिवार के तरफ से प्रसाद वितरित किया गया।

समाचार 661855916942135547
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list