Loading...

हिन्दी सेवी प्रचारक सम्मान पुरस्कार 2021


नागपुर। अभ्युदय बहुउद्देशिय संस्था, वर्धा द्वारा आयोजित हिन्दी सेवी प्रचारक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित हिंदी सेवा व प्रचार में लगे लेखकों व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।  

शनिवार को महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार सभा, राष्ट्रभाषा संकुल के धनवटे सभागृह में आयोजित समारोह में दिए गए ये पुरस्कार भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली के सहयोग से, अभ्युदय बहुउद्देशिय संस्था, वर्धा द्वारा कई दशक से  प्रदान किए जा रहे हैं. इसके अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने दीर्घकालीन हिन्दी के प्रचार-प्रसार में एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्रों में निरंतर अपना सारा जीवन निस्वार्थ भाव से समर्पित कर निष्ठापूर्वक कार्य किया है।

सम्मान समारोह का उद्घाटन अतिथि डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, भारत सरकार, नई दिल्ली ने किया व  समारोह के प्रमुख अति​थि श्री रवीन्द्र ठाकरे आई.ए.एस. उपायुक्त आदिवासी महामंडल, नागपुर, डॉ. वर्षा सोलंकी कवियित्री, कहानीकार, साहित्यकार, सूरत, डॉ. दिलीप गुप्ता, विभाग प्रमुख सर्जिकल विभाग महात्मा गांधी आर्युविज्ञान संस्था, सेवाग्राम तथा विशिष्ट अतिथि  डॉ. विनय बारहाते, उपाध्यक्ष अभ्युदय बहुउद्देशीय संस्था, वर्धा, श्री वैद्यनाथ अय्यर, अध्यक्ष, अभ्युदर बहुउद्देशीय संस्था, वर्धा द्वारा हिंदी सेवियों का सत्कार किया गया। मंच संचालन अनिल मालोकर व अविनाश बागडे ने किया। आभार नरेंद्र परिहार ने माना। 

इस कार्यक्रम में राजेश स्वामनानी पप्पी, पूनम मिश्रा, रीमा दीवान चड्डा, माधुरी राहुलकर, डॉ सागर खादीवाला अदि उपस्थिति थे।
इस वर्ष के लिए जिन हिंदी सेवियों को सम्मानित किया गया, उनकी सूची इस प्रकार है : दिवाकर पुरुषोत्तम मोहनी, नागपुर, संदीप के. अग्रवाल, नागपुर, डॉ. अनुपमा दिलीप गुप्ता, सेवाग्राम, डॉ. आदिला खादीवाला, नागपुर, कृष्णकुमार द्विवेदी, नागपुर, रुबी दास, नागपुर, विनोद राजन्नाजी येन्नेवार, नागपुर, डॉ. राजेन्द्र रामचन्द्र मानिकपुरे रोहणा, आर्वी, डॉ. वीना मनचंदा, पुणे, सिद्धार्थ सवाई, वर्धा, खुशाल गुड़ंतवार, वर्धा, रविन्द्र टप्पे, वर्धा, प्रशांत इंगळे, वर्धा, अनिल लांबाडे, वर्धा, प्रभा ललित सिंह, नागपुर, विमलेश सूर्यवंशी, नागपुर, हेमलता मिश्र, नागपुर, सुधा काशिव, नागपुर, डॉ. शशि वर्धन शर्मा, नागपुर, श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, नागपुर।
सम्मान 7735671127559663389
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list