किसी भी विज्ञान की जान है अनुसंधान : प्र-कुलगुरु डॉ. दुधे
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_616.html?m=0
समाज विज्ञान में अनुसंधान पद्धति पर पांच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) उद्घाटित
आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के प्लेस फॉर हायर लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर का आयोजन
राष्ट्रीय स्तर के अकादमिक वक्ताओं का मार्गदर्शन
नागपुर। सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान पद्धति पर पांच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम एफ.डी.पी. (Faculty Development Programme- FDP) का सफलतापूर्वक समापन हाल ही में हुआ।
इसका उदघाटन राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ,नागपुर के प्र-कुलगुरु डॉ. संजय दुधे के हाथों किया गया। इस अवसर पर आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले के नेतृत्व में आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क,भंडारा के प्लेस फॉर हायर लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के अकादमिक वक्ताओं का मार्गदर्शन मिला।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ.सरला शनवारे के मार्गदर्शन में प्लेस फॉर हायर लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख डॉ.नरेश कोलते के संयोजन में एवं स्पोर्ट्स विभाग के प्रमुख डॉ.चंदू पाटिल के समन्वय तथा अपराधशास्त्र व सुधारात्मक प्रशासन के विभाग प्रमुख डॉ.नंदकिशोर भगत के सह समन्वय में किया गया। एफडीपी के तकनीकी प्रमुख प्रा.अमोलसिंह रोटेले तथा सहयोग प्रा.रितेश बावनकर, श्री प्रफुल्ल आप्टे का रहा।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रियदर्शिनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले ने उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे संकाय विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा की अनुसंधान की मौलिकता तभी हैं जब उसका क्रियान्वयन हो। उदघाटक के रूप में रातुम नागपुर विद्यापीठ, नागपुर के प्रा-कुलगुरु डॉ.संजय दूधे ने अपने उद्बोधन में कहा की अनुसंधान किसी भी विज्ञान की जान होता है ।
उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बताया। विशेष अतिथि बतौर प्रियदर्शिनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब,भंडारा के सचिव श्री केदारसिंह रोटेले,मुख्य अतिथि के रूप में रातुम नागपुर विद्यापीठ,नागपुर के ह्यूमैनिटीज संकाय के डीन डॉ.दत्तात्रय वाटमोडे तथा अतिथि के रूप में रातुम नागपुर विद्यापीठ,नागपुर के समाज कार्य अध्ययन मंडल के चेयरमैन डॉ.पुरुषोत्तम थोटे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रमुख रूप से रातुम नागपुर विद्यापीठ,नागपुर के इंटरडिसिप्लिनरी संकाय की डीन डॉ.राजश्री वैष्णव तथा विभागीय समाज कल्याण उपायुक्त,नागपुर विभाग डॉ.सिद्धार्थ गायकवाड उपस्थित थे। अध्यक्षता आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क,भंडारा की कार्यकारी प्राचार्या डॉ.सरला शनवारे ने की। अतिथियों ने एफडीपी कार्यक्रम को प्राध्यापकों के ज्ञान और अकादमिक विकास में महत्पूर्ण बताया। कार्यक्रम में उत्तराखंड, बिलासपुर, मुंबई, तुलजापुर, गुजरात से रिसोर्स पर्सन ने मार्गदर्शन किया। इसमें देशभर से प्राध्यापक शामिल हुए थे। कार्यक्रम का प्रस्तावित भाषण संयोजक डॉ. नरेश कोलते ने किया। प्रबंधन समन्वयक डॉ.चंदू पाटिल ने तथा सम्पूर्ण संचालन सह समन्वयक डॉ.नंदकिशोर भगत ने तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्या आम्रपाली भिवगड़े ने किया।
कार्यक्रम की सफलतार्थ आयोजन समिति के सदस्य डॉ.चंद्रशेखर मालविया, डॉ.आरती पवार, डॉ.रवि चंदेल, डॉ.इलियास बेपारी, डॉ. हेमंत देशमुख, डॉ. मधुकर निकम, डॉ. ज्योति नाकतोड़े, प्रो.सुनील उइके, डॉ.देवेंद्र सोनटक्के, डॉ.सुरेखा पाटिल, प्राचार्या आम्रपाली भिवगड़े, प्रा.शिवकुमार बावनकुले, ग्रंथपाल राजकुमार ठवरे, अधीक्षक दिलीप पटले, डॉ.विनोद क्षीरसागर, प्रा.रितेश बावनकर, श्री प्रफुल्ल आप्टे, श्रीमती ममता निगम तथा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।

